पांच बिल्डर कॉलोनियों में 135 मकानों के कब्जा प्रमाण पत्र रद्द होंगे

पांच बिल्डर कॉलोनियों में 135 मकानों के कब्जा प्रमाण पत्र रद्द होंगे

गुरुग्राम, 08 जनवरी। कब्जा प्रमाण पत्र लेने के बाद बिल्डर कॉलोनियों के मकानों में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्ती जा रही है। जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन ने ऐसे मकानों की जांच कर कब्जा प्रमाण पत्र रदद करने की तैयार कर चुके हैं। पांच बिल्डर कॉलोनियों में 135 मकानों के कब्जा प्रमाण पत्र जल्द ही रदद किए जाएंगे। इन मकान मालिकों को नोटि देने के बाद संतोष जनक जवाब नहीं दिए गए।डीटीपी प्रवर्तन विभाग के अनुसार पांच जूनियर इंजीनियरों की ओर से लगातार बिल्डर कॉलोनियों में मकानों के बरती गई अनियमितता का सर्वे किए जा रहे है। सर्वे रिपोर्ट में उप्पल साउथ एंड, सुशांतलोक फेज-2, 3 और डीएलएफ फेज-3, 4 कॉलोनियों में 135 मकानों में अतिरिक्त निर्माण किए गए। जो बिल्डिंग प्लान पास कराए गए थे। उनके अनुसार मकान नहीं बने हुए है। कोई छज्जा बाहर निकाला है तो कोई पीछे खुले एरिया को बंद कर दिया है। बिल्डिंग प्लान नियमों का उल्लंघन किया गया है।डीटीपी की तरफ से मकानों में अतिरिक्त निर्माण करने वालों को कारण बताओ नोटिस भेजे गए थे। जिनको 15 दिन के अंदर जवाब मांगा गया था। कुछ मकानों ने जवाब दिया, लेकिन उनके जवाब से डीटीपी संतुष्ट नहीं है। पहले लोगों को स्वयं अतिरिक्त निर्माण तोड़ने के लिए निर्देश दिए थे। लोगों ने ऐसा नहीं किया तो अब इनके मकानों के कब्जा प्रमाण पत्र रदद करने की तैयारी हो चुकी है।बिल्डर कॉलोनियों के आवासीय मकानों में चलाए जा रहे गेस्ट हाउसों पर भी डीटीपी की नजर है। ऐसे मकानों का सर्वे करने के लिए जिला उपायुक्त से परमिशन मिले हैं। इसमें डीएलएफ फेज 1 व 2 समेत सुशांतलोक फेज-1,2 व 3 में आवासीय मकानों में अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। जिनको तत्काल प्रभाव से सील करने के आदेश दिए हैं। बिल्डर कॉलोनियों में गेस्ट हाउस जैसी व्यावसायिक गतिविधियों को अनुमति देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा नई पॉलिसी बनाई गई है। इसके तहत एक माह में सभी गेस्ट हाउस का सर्वे कराया जाएगा।बिल्डर कॉलोनियों में जो नियमों के विरुद्ध होंगे उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पांच कॉलोनियों में अधिक निर्माण करने वाले मकानों के कब्जा प्रमाण पत्र रदद किया जाएगा। इसके बाद सीलिंग अभियान चलेगा।