मुख्यमंत्री आज जनजातीय सम्मेलन में देंगे विकास की अनेक सौगातें

मप्रः मुख्यमंत्री आज जनजातीय सम्मेलन में देंगे विकास की अनेक सौगातें

भोपाल, 05 अक्टूबर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज (मंगलवार को) झाबुआ में आयोजित जनजातीय सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री चौहान सम्मेलन में विकास कार्यों की अनेक सौगातें देकर विभिन्न योजनाओं में पात्र जनजातीय वर्ग के लोगों को हितलाभ वितरण और स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों के साथ संवाद भी करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी प्रदीप वाजपेयी ने बताया कि झाबुआ जिले में दोपहर 2.00 बजे से जनजातीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री चौहान द्वारा विभिन्न विभागों के 12 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इन निर्माण

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट 

चर्च में तोड़फोड़ मामले में नया मोड़…

कार्यों की लागत 32 करोड़ 13 लाख 83 हजार रुपये है। साथ ही 107 करोड़ 91 लाख 67 हजार के 38 विभिन्न कार्यों का शिलान्यास एवं भूमि-पूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री झाबुआ जिले में 3 ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण भी करेंगे। इसमें जिला

चिकित्सालय झाबुआ में नव निर्मित 1000 एलपीएम क्षमता, सिविल अस्पताल थान्दला में 500 एलपीएम क्षमता और सिविल अस्पताल पेटलावद में 500 एलपीएम क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट शामिल है। साथ ही विकास खण्ड राजापुर में काकरादर्रा और दर्रा फलिया ढेबर में आँगनवाड़ी केन्द्र का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट 

केराकत मंडल क्षेत्र में भाजपा मंडल प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा!..