कैलाशपति मिश्र ने पार्टी के लिए अपने जीवन को समर्पित कर दिया:प्रकाश अस्थाना

कैलाशपति मिश्र ने पार्टी के लिए अपने जीवन को समर्पित कर दिया:प्रकाश अस्थाना

-भाजपा के भीष्म पितामह की मनी जयंती,पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि,

मोतिहारी, 05 अक्टूबर। भाजपा जिला कार्यालय में बिहार भाजपा के भीष्म पितामह के नाम से विख्यात कैलाशपति मिश्र की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने कहा कि कैलाशपति मिश्र एक महान संगठनकर्ता थे। उन्होंने पार्टी के लिए महर्षि दधीची के भांति अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने जीवन भर समाज के विकास की चिंता की। उनकी प्रेरणा से भाजपा आगे बढ़ती गई और उन्होंने राजनीतिक स्तर पर एक समृद्ध पीढ़ी तैयार की।

मौके पर मार्तण्ड नारायण सिंह,गुलरेज शहजाद,लालबाबू प्रसाद,बसंत मिश्रा, पंकज सिन्हा, कामेश्वर चौरसिया, पवन कुमार सिंह, उज्ज्वल कुमार, जलालुद्दीन राय, विंदेश्वर पूरी, अनीश कुमार, जावेद आलम, शिवम वर्मा एवं सौरभ तिवारी सहित अन्य लोग शामिल थे।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट 

घटनास्थल पर होने से केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे का इनकार…