शतरंज संगठन को भंग कर पांच सदस्यों की तदर्थ समिति गठित

मध्यप्रदेश शतरंज संगठन को भंग कर पांच सदस्यों की तदर्थ समिति गठित

भोपाल, 05 अक्टूबर। मध्य प्रदेश शतरंज संगठन भंग होने के बाद अखिल भारतीय शतरंज महासंघ ने प्रदेश में खेल के संचालन के लिए पांच सदस्यों की तदर्थ समिति का गठन किया है जिसका अध्यक्ष गुरमीत सिंह को नियुक्त किया गया है। समिति के संयोजक अक्षत खम्परिया ने मंगलवार को बताया कि तदर्थ समिति में गुरमीत सिंह को चेयरमैन (रायसेन) नियुक्त

किया गया है। इसके अलावा समिति में यशपाल अरोड़ा (सागर) , अनिल फतेहचंदानी (इंदौर) और प्रेम सतीजा (छिंदवाड़) को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक मध्य प्रदेश में राज्य संगठन का गठन नहीं हो जाता तब तक उक्त समिति राष्ट्रीय शतरंज स्पर्धा हेतु प्रदेश में राज्य चयन स्पर्धा कराकर खिलाड़ियों का चयन करेगी। राष्ट्रीय महासंघ के सचिव भरत सिंह चौहान ने आशा जताई है कि इस नई समिति की देखरेख में शतरंज की समस्त गतिविधियों सुचारू रूप से संचालित होंगी।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

आर्यन खान की कस्टडी बढ़ते ही आधी रात को मुंबई लौटे करण जौहर और मनीष मल्होत्रा…