विधवा महिला के साथ दुष्कर्म किया…

विधवा महिला के साथ दुष्कर्म किया…

पलवल (हि.स.)। चांदहट थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच अधिकारी शोभा के अनुसार एक 35 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति की मौत हो चुकी है और वह अपने बच्चों के साथ जीवन यापन कर रही है। पीडि़ता के घर के पास ही हसापुर गांव निवासी कृष्ण की दुकान है। गत दिवस कृष्ण ने दुकान पर बुलाया। पीडि़ता जब दुकान पर गई तो कृष्ण हाथ पकडक़र दुकान के अंदर ले गया और शटर बंद करके दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने विरोध किया तो कृष्ण ने जान से मारने की धमकी देकर घर भेज दिया। पीडि़ता शर्म की वजह से यह बात किसी को नहीं बताई। लेकिन कृष्ण बार-बार परेशान करने लगा। जिससे परेशान होकर पीडि़ता ने आपबीती अपने बहन-जीजा को बताई और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…