सिटी बस सेवा जल्द, रूट किए गए तय

भागलपुर में सिटी बस सेवा जल्द, रूट किए गए तय

भागलपुर, 30 सितंबर। भागलपुर जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। यहां सिटी बस सेवा जल्द शुरू होने वाली है। क्षेत्रीय परिवहन निगम ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। सिर्फ परमिट मिलने का इंतजार है। परिवहन विभाग की साइट में कुछ

तकनीकी समस्या के कारण फॉर्म अपलोड नहीं हो पा रहा है। पथ परिवहन निगम भागलपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शांडिल्य ने बताया कि सिटी बस सर्विस के लिए पथ परिवहन निगम के मुख्यालय से बसें मिल गई हैं। सात बसें भागलपुर

प्रमंडल को मिली हैं। सभी का रूट भी तय कर लिया गया है। आरटीए की बैठक में परमिट को लेकर प्रस्ताव भी पास कर दिया गया है। परमिट ऑनलाइन निर्गत होती है। विभाग की साइट में कुछ तकनीकी दिक्कत है। इसलिए फॉर्म अपलोड नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए विभाग को पत्र लिखा गया है। साइट में आ रही समस्या को जल्द ठीक करने का अनुरोध किया

गया है। परमिट मिलने के बाद सभी बसों को पब्लिक सर्विस के लिए हरी झंडी दिखाई जाएगी। सात बसों में चार बसों को चार रूट पर चलाया जाएगा। सिटी बस भागलपुर से शाहकुंड, भागलपुर से सुल्तानगंज, भागलपुर से बांका, अमरपुर, भागलपुर से सबौर, भागलपुर से धोरैया तक के लिए चलेगी।

“हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट