माता श्री सम्मान से सम्मानित हुए डॉ राजीव डोगरा…

माता श्री सम्मान से सम्मानित हुए डॉ राजीव डोगरा…

कांगड़ा,हिमाचल प्रदेश कांगड़ा में आयोजित कार्यक्रम एक शाम मां के नाम में डॉ राजीव डोगरा को माता श्री सम्मान देकर सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान मगसम संस्थान के दिल्ली से आए मंच के राष्ट्रीय संयोजक सुधीर सिंह सुधारक की उपस्थिति में स्मृति चिन्ह व अवार्ड से संबंधित अन्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया। संस्था के संयोजक सुधीर सिंह ने बताया कि अभी तक देशभर में संस्था की ओर से केवल 122 लोगों को यह सम्मान दिया गया है। उन्होंने बताया कि संस्था के विश्व भर के 18 देशों में करीब 127972 सदस्य हैं और किसी भी सम्मान के लिए विशेष प्रक्रिया से बनाई जाती है, ताकि पात्र एवं बेहतर लेखक को ही यह सम्मान को मिल सके।संस्था द्वारा बताया गया की साहित्य से जुड़े लोगों को सम्मानित करने के लिए गत 15 अगस्त से देशभर में साहित्य यात्रा का आयोजन किया जा रहा है,ताकि हर लेखक को एक बेहतर मंच प्रदान किया जा सके तथा साहित्यकारों और लेखकों की रचनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। सम्मानित होने पर डॉक्टर राजीव डोगरा ने संस्था के सभी सदस्यों का तहे दिल से धन्यवाद किया।

डॉ. राजीव डोगरा
पता-गांव जनयानकड़
पिन कोड -176038
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
9876777233
rajivdogra1@gmail.com

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…