भारत बंद : लोनी सीमा पर यातायात बाधित नहीं

भारत बंद : लोनी सीमा पर यातायात बाधित नहीं

नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सोमवार को तीन कृषि कानूनों के विरोध में बुलाए गए भारत बंद का बागपत (हरियाणा) राजमार्ग को जोड़ने वाली लोनी सीमा (दिल्ली-उत्तर प्रदेश) पर कोई असर नहीं दिख रहा है।

बॉर्डर प्वाइंट और राजमार्ग सभी के लिए खुले रहे।

लोनी सीमा पर राष्ट्रीय राजधानी के प्रवेश और निकास बिंदु पर कोई यातायात बाधित नहीं हुआ और समीप के राज्य, उत्तर प्रदेश से भारी यातायात की आवाजाही देखी गई।

हालांकि, किसानों के बंद के आह्वान के मद्देनजर सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है क्योंकि वे इस बिंदु से शहर में प्रवेश करने की कोशिश कर सकते हैं।

इस बीच, स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र में भारत बंद का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। दिल्ली-लोनी सीमा पर दैनिक यात्रियों की आवाजाही सामान्य रही। स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां बाजार खुला रहेगा। एक दुकानदार ने कहा कि अगर किसान किसी तरह इस रास्ते से शहर में घुसने की कोशिश करते हैं तो सुरक्षा बल खजूरी डीएलएफ टोल पर उन्हें रोकेंगे।

भारत बंद के किसानों के आह्वान के बावजूद, राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक परिवहन चालू है। राजधानी में डीटीसी बसें, दिल्ली मेट्रो, ऑटो रिक्शा और सार्वजनिक और निजी परिवहन के अन्य साधन सुचारू रूप से चल रहे हैं।

“हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट