राष्ट्रीय लोकदल में ही उज्जवल हैं युवाओं का भविष्य : उमेश चौधरी…

राष्ट्रीय लोकदल में ही उज्जवल हैं युवाओं का भविष्य : उमेश चौधरी…

रालोद के संगठन का हुआ विस्तार, जोड़े जाएंगे और कार्यकर्ता : उमेश चौधरी…

युवा रालोद ने 128 नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदान किए मनोनयन पत्र…

मथुरा। युवा राष्ट्रीय लोकदल द्वारा 23 सिंतबर 2021 को डैंपियर नगर स्थित हीराकुंज रेजीडेंसी में 128 नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी गई। सुबह 11 बजे से आयोजित हुए कार्यक्रम में
पदाधिकारियों ने पार्टी के प्रति पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम संयोजक युवा जिलाध्यक्ष उमेश चौधरी ने कहा कि पार्टी को और अधिक मजबूत करने की जिम्मेदारी अब 128 युवाओं को सौंप दी गई है। आने वाले समय में अन्य लोगों को भी संगठन से जोड़कर जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। बताया कि आगामी एक अक्टूबर से सभी कार्यकर्ता प्रतिदिन दस-दस गांवों का दौरा कर सदस्यता अभियान के माध्यम से लोगाें को पार्टी से जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य राष्ट्रीय लोकदल में ही उज्जवल है। युवा ही किसी संगठन की रीढ़ होते हैं। अन्य पार्टियाें ने युवाओं के साथ विश्वासघात करने का कार्य किया है। उन्हें बेरोजगार बना दिया गया है। अन्य पार्टियां चुनाव के समय लुभावने वादे कर इन युवाओं को बहकाने का कार्य करती हैं लेकिन अब युवा वर्ग भी इनके झांसे में आने वाला नहीं है। आगामी 2022 के चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सभी के सामने आएगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएंगे और पार्टी की रीति-नीति को गांव-गांव घर-घर पहुंचाने का कार्य करें। भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश को बर्बाद कर दिया है। देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। भाजपा के शासन में सभी वर्ग असुरक्षित हैं। महंगाई ने गरीबों व किसानों की कमर तोड़ दी हैं। भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग करने वाला देश का युवक बेरोजगारी के कारण निराश है। सरकार गरीब व किसान विरोधी कार्य कर रही है। सरकार ने किसान व मजदूर को ही नही छोटे व्यापारियों को भी तबाह कर दिया है। भाजपा के शासन काल में सभी वर्ग स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं चाहें वो युवा हों या फिर व्यापारी। महंगाई व भ्रष्टाचार अब चरम पर है। प्रदेश में बिना रिश्वत खोरी के कोई काम नहीं हो पा रहा। आगामी 2022 के चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेकने की आवश्यकता है।जिला अध्यक्ष बाबूलाल जी कुंवर नरेंद्र सिंह जी चौधरी धर्म सिंह जी राजेन्द्र सिकरबार जगपाल चेयरमैन राजेंद्र सिंह सिकरवार योगेश द्विवेदी चेतन मलिक यशपाल बघेल सुरेश भगत जी गौरव मलिक रविंद्र नरवार मुकेश प्रधान रोहित शोहनलाल बाल्मीकी प्रताप उदय भान रन सिंह मास्टर अमित गुर्जर मनोज ढाका अनुराग संतोष धर्मेंद्र तोमर नीरज सोलंकी हरवीर धीरू धीरज चौधरी देव नरवार विश्वनाथ विष्णु फौजदार मोनू भगत

पत्रकार अमित गोस्वामी की रिपोर्ट…