बिजली का बिल न देने वाले 50 हजार को नोटिस

बिजली का बिल न देने वाले 50 हजार को नोटिस

नोएडा। बिजली का बिल नहीं देने वाले 50 हजार उपभोक्ताओं को विद्युत निगम ने नोटिस जारी किए है। दो सप्ताह में बिल जमा नहीं करनेपर कनेक्शन काटे जाएंगे। इसमें काफी उपभोक्ता ऐसे भी हैं, जिन्होंने पिछले तीन से छह महीने से बिल जमा नहीं किए हैं।

शहर में विद्युत निगम के ढाई लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। इनकी बदौलत ही विद्युत निगम प्रदेश में सबसे ज्यादा राजस्व निगम को देता है। कुछ उपभोक्ता ऐसे भी हैं, जिन्होंने पिछले तीन महीने से लेकर छह महीने तक का बिल भी जमा नहीं किया है। विद्युत निगम ने ऐसे उपभोक्ताओं को चिन्हित करके नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं। इसमें दस हजार से अधिक राशि वाले पचास हजार उपभोक्ताओं को नोटिस भेजे गए हैं। इन पर विद्युत निगम का ढाई सौ करोड़ से अधिक का बिल राशि बकाया है।

विद्युत निगम के मुख्य अभियंता वीएन सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं की हर सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है और उनकी समस्याओं का भी त्वरित समाधान किया जा रहा है। इसके साथ ही निगम ने बकायेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई भी शुरू कर दी है। उपभोक्ताओं को नोटिस भेजकर बिल जमा करने की मांग की जा रही है। निर्धारित तिथि तक बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट