पूर्व विधायक सूरजमल का निधन

सूरजगढ़ से पूर्व विधायक सूरजमल का निधन

झुंझुनू। झुंझुनू जिले में सूरजगढ़ के पूर्व विधायक सूरजमल का मंगलवार को 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। सूरजमल चौथी विधानसभा के लिये 1967-72 तक सूरजगढ़ विधानसभा सीट पर स्वतंत्र पार्टी से विधायक चुने गए थे। इन्होंने कांग्रेस के महादेव प्रसाद को हराया था। बाद में वे भी कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वह पहली बार अपनी गांव में

सड़क और बिजली लेकर आए थे। उनका जीवन सादगी से भरा हुआ था। सूरजमल के पास ना गाड़ी थी, ना बंगला और ना ही कोई नौकर चाकर था। राजनीति से रिटायरमेंट के बाद सूरजमल घर पर ही रहते थे। वर्तमान में अपने पैतृक गांव महरमपुर में रह रहे थे। महरमपुर गांव की उप सरपंच रही इनकी पत्नी का निधन करीब 18 साल पहले हो गया। उनके पांच बेटियां हैं जो

अपनी-अपनी ससुराल में हैं। सूरजमल कभी किसी पर बोझ नहीं बने। विधायक रहे इसलिए पेंशन आती है। उससे अपना खर्च चला लेते थे। वो पर्यावरण प्रेमी थे। सूरजमल के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सांसद नरेन्द्र खीचड़, विधायक राजेन्द्र सिंह गुढ़ा, बृजेंद्र ओला, डॉ. राजकुमार शर्मा, रीटा चौधरी, जेपी चंदेलिया, डॉ. जितेंद्र सिंह, सुभाष पूनिया, चौधरी रंगलाल लमोरिया, नेतराम लालपुरिया, रियाज फारूकी सहित कई नेताओं ने शोक जताया है।

हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट