तीरथ सिंह रावत ने मां गंगा का किया जलाभिषेक

तीरथ सिंह रावत ने मां गंगा का किया जलाभिषेक

ऋषिकेश। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद तीरथ सिंह रावत ने परमार्थ निकेतन पहुंच कर पितृपक्ष प्रारंभ होने पर गंगा नदी में परमार्थ के ऋषि कुमारों के साथ जलाभिषेक किया। रावत ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व

की प्राचीनतम संस्कृतियों में से एक है। वह सदियों से मां गंगा की गोद और हिमालय की छत्रछाया में विकसित हो रही है। भारतीय संस्कृति समस्त मानवता का कल्याण चाहती है। हम सभी भारतीयों को मिलकर ही प्रकृति, पर्यावरण और मानवता के संरक्षण के लिए कार्य करना होगा। तीरथ सिंह रावत ने इस मौके पर पितृ तर्पण, पेड़ अर्पण का संदेश दिया।

“हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट