लालटेन यात्रा निकाल ढूंढने निकले ईमानदार अधिकारी

लालटेन यात्रा निकाल ढूंढने निकले ईमानदार अधिकारी

हल्द्वानी। लालटेन यात्रा निकालकर ईमानदार अधिकारियों को ढूंढा गया। लोक निर्माण, जल संस्थान, बिजली विभाग, नगर निगम, उप जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में एक भी ईमानदार अधिकारी माला पहनने बाहर नहीं

आया। हल्द्वानी, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल और राज्य आंदोलनकारी समाज संगठन ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज बुद्ध पार्क हल्द्वानी से भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाते हुए लालटेन यात्रा निकाली। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर की अगवाई में निकली लालटेन यात्रा में कई लोगों ने शिरकत की। प्रातः बुद्ध पार्क से लालटेन और माला लेकर

आंदोलनकारी सबसे पहले लोकनिर्माण कार्यालय तिकोनिया गए वहां नारेबाजी करते हुए कहा गया भ्रष्टाचार नहीं चलेगा ईमानदार अधिकारी बाहर आओ और माला पहनो। लालटेन जलाकर दफ्तर में ईमानदार अधिकारी को ढूंढा गया पर वहां कोई भी अधिकारी माला पहने नहीं आया। बिजली दफ्तर, जल संस्थान, नगर निगम, उप जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में भी कोई अधिकारी माला पहनने नहीं आया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, राज्य आंदोलनकारी

नंदकिशोर कपिल, एनबी गुणवंत, आफताब हुसैन, राजकुमार केसरवानी, जगमोहन सिंह चीलवाल, नवीन पंत, रमेश जोशी, डॉक्टर बालम सिंह बिष्ट, शंभू दत्त कवि दयाल, भास्कर सुयाल, बृजमोहन सिजवाली, ज्ञानेंद्र जोशी, अतुल गुप्ता, विनोद दानी, शुशील भट्ट, उमेश सैनी, प्रेमलता पाठक, डॉक्टर जाकिर हुसैन, प्रेम प्रकाश सिंह बिष्ट, माधो सिंह देवपा, शंकर जोशी आदि मौजूद रहे।

“हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट