नड्डा ने दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

नड्डा ने दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 14 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने देशवासियों को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। श्री नड्डा ने मंगलवार को अपने ट्वीट संदेश में कहा कि हिंदी, भारत की राजभाषा होने के साथ ही देश की संस्कृति एवं परंपरा की पहचान भी है। उन्होंने कहा “हम सभी अन्य भारतीय भाषाओं के साथ राष्ट्रीय एकता की सूत्रधार

हिंदी का उपयोग कर, राष्ट्र की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।” उल्लेखनीय है कि देशभर में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। सन 1949 में 14 सितंबर के दिन ही हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला था जिसके बाद से अब तक हर वर्ष यह दिन ‘हिंदी दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है।

हिन्द वतन समाचार