कंबोडिया की यात्रा पर हैं चीन के विदेश मंत्री, वायरस व व्यापार पर होगी चर्चा

कंबोडिया की यात्रा पर हैं चीन के विदेश मंत्री, वायरस व व्यापार पर होगी चर्चा

नोम पेन्ह, 12 सितंबर। चीन के विदेश मंत्री वांग यी कंबोडिया की यात्रा पर हैं, जिस दौरान उनके कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन और अन्य अधिकारियों से मुलाकात करने तथा कोविड-19 व अन्य क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करने की संभावना है।कंबोडिया के विदेश मंत्रालय ने बताया कि रविवार और सोमवार को होने वाली वांग की बैठकों में व्यापार और सुरक्षा के मुद्दों

पर भी चर्चा होगी। पड़ोसी देश वियतनाम की यात्रा शनिवार को समाप्त करने के बाद वांग ने कहा था कि चीन कोविड-19 से जूझ रहे इस देश को टीके की 30 लाख खुराकें दान में देने की योजना बना रहा है। चीन, कंबोडिया का सबसे बड़ा निवेशक और सबसे करीबी राजनीतिक साझेदार है।

हिन्द वतन’ समाचार की रिपोर्ट