विधानसभा चुनाव-2022 : भाजपा की मैराथन बैठक शुरू

विधानसभा चुनाव-2022 : भाजपा की मैराथन बैठक शुरू

लखनऊ, 09 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की उत्तर प्रदेश आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को मैराथन बैठकें चल रही हैं। यूपी भाजपा प्रभारी राधामोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन

सुनील बंसल की मौजूदगी में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक चल रही है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर चल रही इस बैठक में चुनाव को लेकर चलने वाले अभियानों की तैयारी पर चर्चा की जा रही है। इस बैठक के बाद सभी जिला प्रभारियों की बैठक की जाएगी। मालूम हो विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा लगातार अभियान

चला रही है। 10 सितंबर से मंडल स्तरीय समीक्षा अभियान भी चलाया जाएगा। 11 सितंबर से यूपी बीजेपी का बूथ विजय अभियान शुरू होगा। इसी दिन पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे। मुख्यमंत्री योगी और दोनों उपमुख्यमंत्री इन कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। इस बैठक में पन्ना प्रमुख सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है।