राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 रोधी टीकों की 70.31 करोड़ से अधिक खुराक दी गई: केन्द्र

राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 रोधी टीकों की 70.31 करोड़ से अधिक खुराक दी गई: केन्द्र

नई दिल्ली, 08 सितंबर । केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों को अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 70.31 करोड़ से अधिक खुराक दी गई है और आठ लाख से अधिक खुराक दिए जाने की प्रक्रिया में हैं।

मंत्रालय ने कहा कि राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के पास अब भी 5.64 करोड़ से अधिक खुराक मौजूद हैं, जिसका वे इस्तेमाल कर सकते हैं।

मंत्रालय ने कहा कि अधिक टीकों की उपलब्धता के माध्यम से टीकाकरण अभियान तेज किया गया है।