मुंडका में कलयुगी बेटे ने मां पर चला दी गोली, आरोपी फरार

मुंडका में कलयुगी बेटे ने मां पर चला दी गोली, आरोपी फरार

नई दिल्ली, 02 सितंबर। दिल्ली के मुंडका थाने इलाके में एक बेटे ने अपनी मां के ऊपर ही गोली चला दी। इस वारदात के बाद से आरोपी मौके से फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। इस मामले में आरोपी की पहचान पीड़ित महिला रोशनी के बेटे संदीप के रूप में हुई है।

महिला को घायल अवस्था में पास में ही रहने वाले रिश्तेदार के द्वारा एक्शन बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। फायरिंग के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। आरोपी का अपनी पत्नी रितु से वैवाहिक विवाद चल रहा है और वो इससे अलग हो कर रोहिणी में रहती है।