फार्मूला वन सत्र के बाद संन्यास लेंगे किमी राइकोने…

फार्मूला वन सत्र के बाद संन्यास लेंगे किमी राइकोने…

जेंडवूर्ट (नीदरलैंड), 02 सितंबर। फिनलैंड के फार्मूला वन ड्राइवर किमी राइकोनेन मौजूदा एफवन सत्र के बाद संन्यास लेंगे। इसके साथ ही ‘आइसमैन’ के नाम से मशहूर राइकोनेन के दो दशक लंबे करियर का अंत होगा। वह 2007 में विश्व चैंपियन बने थे।

राइकोनेन का अल्फा रोमियो टीम के साथ अनुबंध इस साल खत्म हो रहा है। उन्होंने बुधवार को इंस्टाग्राम पर संन्यास लेने की जानकारी दी। राइकोनेन ने लिखा, ‘‘बस हो गया। यह फार्मूला वन में मेरा आखिरी सत्र होगा। मैंने पिछली सर्दियों में यह फैसला किया था। यह आसान फैसला नहीं था लेकिन इस सत्र के बाद नई चीजों का समय होगा।’’

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट