पुरानी रंजिश में वृद्व सहित दो लोगों को किया गोली मारकर घायल…

पुरानी रंजिश में वृद्व सहित दो लोगों को किया गोली मारकर घायल…

फिरोजाबाद। थाना एका क्षेत्र अन्तर्गत दंगल के दौरान पुरानी रंजिश के चलते दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। घायलों को गम्भीर हालत में उपचार के लिये आगरा रैफर किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। थाना एका क्षेत्र के टांड़ा रामपुर में रक्षाबंधन पर्व को लेकर दंगल का आयोजन हो रहा था। बताया जाता है कि तभी पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही शेलेन्द्र (28) पुत्र संजीव तौमर व एका के मुस्तफाबाद निवासी बाबा जगदीश (65) पुत्र छोटे लाल को किन्ही लोगों ने गोली मार दी। गोली शेलेन्द्र के सीने के पास तो वही बाबा के पैर में लगी है। जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना से अफरा तफरी मच गयी। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आनन फानन में ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को उपचार के लिये अस्पताल लेकर आयी। जहां चिकित्सक ने हालत नाजुक होने पर दोनों को आगरा रैफर कर दिया। पुलिस घायलों के परिजनों से पूछताछ के साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…