नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार…

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार…

मुजफ्फरनगर (उप्र), 26 अगस्त। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक लड़की का अपहरण और उससे बलात्कार करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 16 वर्षीय लड़की के परिवार द्वारा दर्ज करायी गई शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक ने बुधवार को लड़की से दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि लड़की को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…