*मुख्यमंत्री योगी ने ओलम्पिक पदकवीरों का किया सम्मान,*

*मुख्यमंत्री योगी ने ओलम्पिक पदकवीरों का किया सम्मान,*

*बांटें 42 करोड़ की राशि*

*लखनऊ, 19 अगस्त।* उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में टोक्यो ओलम्पिक के सभी पदकवीरों तथा अन्य प्रतिभागी खिलाड़ियों को अंगवस्त्रम, स्मृतिचिन्ह व प्रोत्साहन राशि देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर खेलों के कोचों को भी सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों के इस सम्मान समारोह में कुल 42 करोड़ की सम्मान राशि खिलाड़ियों को पुरस्कृत स्वरूप दी गई।

इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वाधिक दो करोड़ की राशि गोल्ड मैडल विजेता नीरज चोपड़ा, रजत पदक विजेता मीराबाई चानू तथा रवि कुमार को डेढ़ करोड़ की राशि, कांस्य पदक विजेता पीवी सिंधु, लवलीना बोरगोहेन तथा बजरंग पूनिया को एक-एक करोड़ की राशि अपने कर-कमलों से भेंट की।

इस सम्मान समारोह में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चेक, उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश अंगवस्त्रम तथा केशव प्रसाद मौर्य एक जिला-एक उत्पाद का उपहार क्रमश: मंच पर आ रहे पदकवीरों को दे रहे थे।

इस मौके पर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेन्द्र तिवारी, मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, मंत्री मोहसिन रजा, मुख्य सचिव आर.के.तिवारी, महापौर संयुक्ता भाटिया तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहें।

इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों के इस महाकुम्भ में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कांस्य पदक विजेता 19 खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रूपये अर्थात कुल 19 करोड़ रूपये तथा टीम के मुख्य प्रशिक्षक को 25 लाख और टीम के अन्य सात प्रशिक्षकों 10-10 लाख रूपये की राशि भेंटकर सम्मानित किया।

इन्हें मिला सम्मान (भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कांस्य पदक विजेता)

मनप्रीत सिंह-कप्तान, कृष्ण बी पाठक, श्रीजेश पारा टूटू रवीन्द्रन, अमित रोहिदास, वीरेन्द्र लाकरा, हरमनप्रीत सिंह, रुपिंदर पाल सिंह, सुरेन्द्र कुमार, अरुण कुमार, हार्दिक सिंह, नीलकांता शर्मा, सुमित, वेद सागर प्रसाद, दिलप्रीत सिंह, गुणवंत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मनदीप सिंह, शमशेर सिंह तथा सिमरनजीत सिंह शामिल रहें।

इसी कड़ी में टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की 19 खिलाड़ियों को 50-50 लाख रूपये, टीम के मुख्य प्रशिक्षक को 25 लाख तथा टीम के 07 अन्य प्रशिक्षकों को 10-10 लाख रूपये की राशि भेंट की। इसके साथ ही टोक्यो ओलम्पिक में हैट्रिक लगाने के दृष्टिगत वंदना कटारिया को 50 लाख रूपये, अदिति अशोक(गोल्फ) को पचास लाख रूपये ताथ कुश्ती के लिए दीपक पुनिया को 50 लाख रूपये की राशि भेंट की गई।

*इन्हें मिला सम्मान(भारतीय महिला हॉकी टीम)*

रानी(कप्तान, हरियाणा), डीप ग्रेस एक्का(उप कप्तान, उड़ीसा), सविता(गोल कीपर, हरियाणा), निक्की प्रधान(डिफेंडर, झारखण्ड), गुरजीत कौर(डिफेंडर, पंजाब), नवजोत कौर(मिड फील्डर, हरियाणा), मोनिका(मिड फील्डर, हरियाणा), शर्मिला देवी(फारवर्ड, हरियाणा), निशा(मिड फील्डर, हरियाणा), वंदना कटारिया(फॉरवर्ड, उप्र), उदिता(डिफेंडर हरियाणा), नवनीत कौर(फारवर्ड, हरियाणा), पी. सुशीला चानू(मिड फील्डर, मणिपुर), सलीमा टेटे(मिडफील्डर, झारखण्ड) तथा नेहा गोयल(मिडफील्डर, हरियाणा) शामिल रहीं।

खिलाड़ियों के सम्मान समारोह की अगली कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के प्रतिभागी खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन राशि भेंट की। उप्र के खिलाड़ियों में ललित कुमार उपाध्याय, वंदना कटारिया, प्रियंका गोस्वामी, अन्नू रानी, सीमा पुनिया, सौरभ चौधरी, मेराज अहमद खान, अरविन्द सिंह, सतीश कुमार तथा शिवपाल सिंह को 25-25 लाख रूपये की राशि भेंट की। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के 75 जनपद मुख्यालयों पर भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के अंत में भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टी-शर्ट व हॉकी देकर सम्मानित किया।

*संवाददाता मतीन अहमद की रिपोर्ट*