सबका साथ सबका विकास के नारे पर काम कर रही है भाजपा सरकार- कौशल किशोर…

सबका साथ सबका विकास के नारे पर काम कर रही है भाजपा सरकार- कौशल किशोर…

सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं…

केन्द्रीय राज्यमंत्री का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत…

मलिहाबाद (लखनऊ)। केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के मलिहाबाद प्रथम आगमन पर भाजपाईयों मे काफी हर्ष दिखा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया। मंत्री कौशल किशोर ने तहसील सराय ग्राउण्ड में आयोजित स्वागत समारोह को सम्बोधित कर पार्टी कार्यकर्ताओं का अपने अभिनंदन के लिए आभार प्रकट किया।
मोहनलालगंज से सांसद कौशल किशोर को मोदी मंत्रिमंडल में केन्द्रीय राज्यमंत्री बनाये जाने को लेकर मलिहाबाद क्षेत्र में जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष है। केन्द्रीय राज्यमंत्री बनाये जाने के बाद कौशल किशोर के प्रथम आगमन पर बृहस्पतिवार को ग्राम भतोइया में ब्लाक प्रमुख निर्मल वर्मा व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मीनू वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर का काफिला मलिहाबाद तहसील सराय ग्राउण्ड पहुंचा, यहां उनका स्वागत प्रधान संघ अध्यक्षा दिव्या सिंह के प्रतिनिधि अखिलेश उर्फ अंजू सिंह, ग्राम बक्त्यार नगर प्रधान प्र. सिराज अहमद एवं भाजपा नेता अरूण प्रताप सिंह उर्फ बन्टी ने स्वागत किया। स्वागत समारोह मंच पर पहुंच केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पार्टी के पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया।
कौशल किशोर ने अपने संबोधन में कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के साथ पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलायें। सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे पर काम कर रही है। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है। कोरोना जैसी महामारी अभी समाप्त नही हुयी है, इसलिए इस महामारी से बचाव के सभी उपाय लोगों को अपनाना चाहिए।
इस अवसर पर मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायिका जयदेवी कौशल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह चौहान, पूर्व प्रधान अखिलेश उर्फ अंजू सिंह, भाजपा नेता सिराज अहमद, अजय रावत, चन्द्रशेखर कनौजिया, ज्ञान ठाकुर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अरविन्द शर्मा, अरूण प्रताप सिंह उर्फ बंटी, भाजपा युवा मण्डल के पदाधिकारी शाहिल कनौजिया, तारिक खां, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विकास किशोर उर्फ आशू, नूरूल हसन, पूर्व प्रधान गौंदा मुअज्जमनगर प्रेम कुमार सहित भाजपा के अन्य नेता व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट, , ,