पुलिस की महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की खुदकुशी…

पुलिस की महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की खुदकुशी…

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में महिला पुलिस कांस्टेबल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक महिला पुलिसकर्मी संगीता दिल्ली पुलिस मुख्यालय में तैनात थी। फिलाहाल, खुदकुशी की वजह अभी सामने नही आई है। वहीं, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के झुंझुनूं की रहने वाली संगीता की सगाई हो चुकी थी। मंगेतर का फोन नहीं उठाने पर वह संगीता के पालम इलाके पर स्थित घर पहुंचा जहां उसने महिला पुलिसकर्मी फंदे पर लटकी हुई मिली। संगीता का मंगेतर भी दिल्ली पुलिस में पोस्टेड है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…