आज का राशिफल 🦕🦅दिन-मंगलवार,दिनांक 6 जुलाई 2021…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-मंगलवार,दिनांक 6 जुलाई 2021…

🐏 मेष: आज शुरुआत सकारात्मक तरीके से होगी। काम करने का जज्बा बना रहेगा। दिनभर फोकस बने रहने के कारण कठिन काम भी आसानी से आप कर पाएंगे। परिवार के लोगों के साथ बातचीत बढ़ाने की कोशिश आपके द्वारा की जा सकती है। नई बातों को सीखने के लिए आपके द्वारा प्रयत्न किए जाएंगे। वक्त का उपयोग ठीक से करना होगा।

करियर : काम से संबंधित भागदौड़ बढ़ने की वजह से काम से जुड़ा तनाव दिन भर सता सकता है, लेकिन खुद पर विश्वास भी बना रहेगा इसलिए काम को आप पूरा करने पर ध्यान देंगे।

लव : पार्टनर से अचानक से सरप्राइस प्राप्त हो सकता है।

हेल्थ : पचन से संबंधित तकरार उत्पन्न हो सकती है, लेकिन इसका सेहत पर अधिक असर नहीं दिखेगा।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 8

🐄 वृषभ: आज अपने ही ख्यालों में खोए रहने के कारण वक्त का अंदाजा लगाना आपके लिए कठिन हो सकता है। इसलिए काम करते समय वक्त के साथ काम पर भी ध्यान देना होगा। किसी के द्वारा बोली गई छोटी बात का भी गहरा असर आपके मन पर हो सकता है।

करियर : काम से संबंधित बातों की चर्चा करते समय व्यक्ति द्वारा आपके ऊपर होने वाली टिप्पणी को नकारात्मक तरीके से न लें।

लव : पार्टनरके गैर जिम्मेदार बर्ताव को नजरअंदाज न करें।

हेल्थ : शरीर में डिहाइड्रेशन कोना बढ़ने दे।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 1

👬 मिथुन: आज आध्यात्मिक बातों से आप आज अधिक जुड़े रहेंगे। स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए आप नेचुरोपैथी या आयुर्वेद जैसी बातों पर ही अधिक ध्यान देंगे। परिवार की कुछ समस्याएं आपको अधिक तकलीफ दे सकती हैं। अपनी समस्या के बारे में परिवार के लोग छोड़कर किसी और के साथ चर्चा बिल्कुल न करें।

करियर : उच्च शिक्षण से संबंधित बातों का विचार किया जाएगा, लेकिन इस विचार पर काम करना फिलहाल संभव नहीं होगा।

लव : परिवार के लोगों की सहमति के अनुसार ही आप विवाह से संबंधित निर्णय लेना पसंद करेंगे।

हेल्थ : सिर दर्द कुछ देर तकलीफ दे सकता है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 5

🦀 कर्क: आज आपको संयम बनाए रखने की आवश्यकता होगी। जब भी काम आपकी मर्जी के अनुसार नहीं हो रहा है, तब आप नकारात्मक बनते हैं और अपने प्रयत्न छोड़ रहे हैं। अपने अंदर के विचारों को बदलने की कोशिश करें और अधिक सकारात्मक बने रहकर अंतिम लक्ष्य पर ध्यान टिकाए रखें।

करियर : जिस कार्य द्वारा आपकी आर्थिक आवक बढ़ सकती है, उस कार्य के लिए अधिक प्रयत्न करने होंगे।

लव : उचित पार्टनर मिलने के लिए फिलहाल और थोड़ा इंतजार करने की आवश्यकता होगी।

हेल्थ : सेहत में बदलाव धीरे-धीरे नजर आ रहा है। सेहत को ठीक करने के लिए जो प्रयत्न आप कर रहे हैं उनको जारी रखें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 7

🦁 सिंह: आज जिन विषयों के बारे में चर्चा आप टाल रहे थे, ऐसे विषय की चर्चा परिवार के लोगों के साथ होगी और बिना वाद-विवाद या झगड़े के समस्या सुलझ भी जाएगी। अपने मन में लोगों के प्रति बनाया हुआ डर कम होने लगेगा, जिसके कारण परिवार के लोगों के साथ रिश्तो में भी सुधार नजर आएगा।

करियर : काम आपके आसानी से हो रहे हैं, जिसके कारण आपके अंदर आलस भी उत्पन्न हो रहा है इस बात पर ध्यान देना होगा।

लव : पति पत्नी के रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा।

हेल्थ : सर्दी-खांसी की तकलीफ को नजरअंदाज ना करें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 9

🙋‍♀️ कन्या: आज आपकी निर्णय क्षमता कमजोर होने के कारण किसी निर्णय तक आप पहुंच नहीं पा रहे हैं। लोगों द्वारा मिल रहे हैं, सुझाव पर ध्यान दें। परिस्थिति की सकारात्मक और नकारात्मक दोनों बातों का अवलोकन आप कर पाएंगे, जिसके द्वारा निर्णय लेना आसान होगा।

करियर : पैसों से जुड़े हुए व्यवहार दिन की शुरुआत में ही करें। परिस्थिति आपके पक्ष में रहेगी।

लव : व्यक्ति के ठीक से पहचान न होने के कारण विवाह से संबंधित निर्णय लेते समय आप अधिक सोच विचार करेंगे, लेकिन आपका निर्णय योग्य होगा।

हेल्थ : नींद से संबंधित समस्या होने की वजह से थकान महसूस हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 6

⚖️ तुला: आज जीवन में जो सकारात्मक बातें हो रही है, फिलहाल उनके प्रति ध्यान दे हर एक बात में अपनी ही मनमर्जी चलाने की वजह से आपको कुछ तकलीफ होगा, सामना आज करना पड़ सकता है। अपने विचार क्षमता को बढ़ाएं, जिसके द्वारा परिस्थिति का अवलोकन करना आपको अच्छे से आएगा।

करियर : सरकारी काम करने वालों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। तबादला होने की भी आशंका बन रही है।

लव : यदि पार्टनर के किसी बर्ताव के कारण मन में शंका उत्पन्न हो रही है तो उसका निवारण करने की तुरंत कोशिश करें।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी के कारण पैर दर्द तकलीफ दे सकता है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

🦂 वृश्चिक: आज आपका चिड़चिड़ापन आज अधिक रह सकता है, जिसकी वजह से लोग आपसे दूर रहना ही पसंद करेंगे। अपना गुस्सा दर्शाते समय इसकी वजह से आपका क्या नुकसान होने वाला है, इस बात का भी ध्यान रखना होगा। अपनी जिद और अहंकार को कम करने की कोशिश करें।

करियर : काम की जगह हो रहे विवादों के कारण प्रोजेक्ट को पूरा होने में अपेक्षा से अधिक समय लग सकता है।

लव : पार्टनर की वजह से जो असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है, उसे दूर करने की कोशिश करें।

हेल्थ : बीपी से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 7

🏹 धनु: आज जीवन में चल रहे तनाव का असर आज आपको अपनी सेहत पर दिख सकता है, जिसके कारण क्षमता के अनुसार आप काम नहीं कर पाएंगे और तनाव आपका अधिक बढ़ सकता है। खुद को तनाव मुक्त रखने के लिए ध्यान, धारणा और योगाभ्यास करें और खुद के लिए रखी गई अपेक्षाओं का बोझ भी कम करना होगा।

करियर : आपका काम वक्त पर पूरा ना होने की वजह से कुछ नुकसान आपको झेलना पड़ सकता है।

लव : पार्टनर द्वारा लिए गए निर्णय पर आप सहमत नहीं होंगे और इसका असर आप पर भावनात्मक स्वरूप से अधिक रहेगा।

हेल्थ : सिर दर्द और नींद से संबंधित समस्या अधिक रहेगी।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 8

🐊 मकर: आज फिलहाल परिस्थिति आपके पक्ष में है, लेकिन आपका ध्यान अधिक मौज मस्ती पर बने रहने की वजह से काम को आप गंभीरता से नहीं लेंगे, जिसकी वजह से नुकसान नहीं होगा, लेकिन जितना फायदा आप उठा सकते हैं, उतना फायदा भी आप नहीं उठा पाएंगे।

करियर : मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उत्तम है।

लव : विवाह से संबंधित अटके हुए निर्णय तक आप पहुंच पाएंगे, लेकिन परिवार के कुछ लोगों की नाराजगी का सामना भी करना पड़ सकता है।

हेल्थ : आंखों की जलन या आंखों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 3

🏮 कुंभ: आज अपने ख्यालों में अधिक खोए रहने के कारण वास्तविक परिस्थिति का आपको अंदाजा नहीं आ रहा है, जिसके कारण न ही परिस्थिति की गंभीरता का आपको पता चलेगा न ही व्यक्ति के इरादों के बारे में। व्यक्तिगत बातों के बारे में जिक्र बिल्कुल भी ना करें, कोई आप को फंसाने की साजिश रच रहा है।

करियर : कॉन्ट्रैक्ट या पैसों से संबंधित व्यवहार करते समय दस्तावेज को ठीक से पढ़कर आगे बढ़ें।

लव : आप की चंचलता की वजह से पार्टनर को भी बेचैनी महसूस हो सकती है।

हेल्थ : गैस और एसिडिटी जैसी तकलीफ अधिक रहेगी।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 3

🐋 मीन: आज अपनी अपेक्षा के अनुसार काम पूरा करने की वजह से खुद के लिए वक्त निकाल पाना आपके लिए संभव हो सकता है। आप किसी विषय की वजह से अधिक परेशान महसूस करेंगे। लेकिन जब तक सही वक्त नहीं आता तब तक इसका हल भी नहीं प्राप्त होगा, इसलिए खुद को अधिक बेचैन न बनाएं।

करियर : काम से संबंधित मिली हुई नई संधि के बारे में सोच-विचार करें और निर्णय लेने में अधिक समय न लें।

लव : किसी व्यक्ति के प्रति आकर्षण है, लेकिन प्रेम नहीं इस बात को जानें।

हेल्थ : यूरिन से संबंधित तकलीफ की वजह से पेट दर्द हो सकता है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 4

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…