आज का राशिफल 🦕🦅दिन-गुरुवार,दिनांक 24 जून 2021…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-गुरुवार,दिनांक 24 जून 2021…

🐏 मेष: आज आर्थिक बातों से संबंधित चिंता थोड़ी सता सकती है, जिसके कारण आप अपना आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए अधिक प्रयत्न करेंगे। जिस काम के द्वारा तुरंत आपको फायदा प्राप्त हो सकता है, उस दिशा में काम करना शुरू होगा। प्रगति और मेहनत का समाधान भी आज आपको प्राप्त होने वाला है।

करियर : काम की जगह आपको आर्थिक फायदा प्राप्त होगा, लेकिन मनचाहा स्थान प्राप्त होने के लिए वक्त लगेगा।

लव : पार्टनर के साथ बातचीत करते समय कुछ बातों से संबंधित गोपनीयता भी रखना जरूरी होगा।

हेल्थ : पैर दर्द के कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 8

🐄 वृषभ: आज मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार के तनाव का सामना आपका हो सकता है। जिन बातों पर आपका नियंत्रण नहीं है और जो बातें अत्यंत महत्वपूर्ण भी नहीं है, ऐसी बातों को महत्व देना कम करें। अपनी भावनात्मक तकलीफ का असर काम पर बिल्कुल भी न होने दें।

करियर : काम से जुड़े लोगों के साथ वाद विवाद होने के कारण आपको अस्वस्थ महसूस होगा।

लव : पार्टनर्स में एक-दूसरे के प्रति गलतफहमी उत्पन्न होगी, जिसे दूर करने के लिए वक्त लगेगा।

हेल्थ : बीपी से संबंधित समस्या तकलीफ देगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 4

👬 मिथुन: आज जिन बातों के कारण आपको तकलीफ का सामना हो रहा था, ऐसी बातों को पीछे छोड़कर आप अपने द्वारा बनाए गए उसूलों पर चलने की कोशिश करेंगे। जिन बातों से आप सहमत नहीं है, ऐसी बातों से ऐसी बातों में लोगों का साथ बिल्कुल भी न दें। करीब रिश्तों में काफी सारे बदलाव आपको नजर आ सकते हैं।

करियर : भागीदारी में शुरू किया गया काम बीच में ही रोकना पड़ सकता है।

लव : वैवाहिक जीवन में आ रहे उतार-चढ़ाव चिंता का कारण बनेंगे।

हेल्थ : नींद से संबंधित समस्या होने की वजह से थकान भी महसूस होगी।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 9

🦀 कर्क: आज जिम्मेदारियां आपने खुद होकर उठाई हैं, उनको ठीक से पूरा करने की कोशिश करनी होगी। लोगों के द्वारा आपको नीचे खींचने की कोशिश जारी रहेगी। आपके आसपास बढ़ते हुए कंपटीशन में खुद को साबित करना आज आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

करियर : परिस्थिति चाहे जैसे भी हो अपने काम को ठीक से करना आपके लिए जरूरी होगा, साथ ही कुछ बातों को खुद के नियंत्रण में लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी।

लव : किसी व्यक्ति के बारे में चल रहा है, सोच-विचार आप को सकारात्मक निर्णय तक पहुंचाएंगे।

हेल्थ : सेहत से संबंधित कुछ बातों की चिंता आज आपको अधिक रहेगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

🦁 सिंह: आज आप अपनी समस्या का समाधान किसी और के द्वारा प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसकी वजह से ना आपको उचित समाधान प्राप्त हो रहा है, न ही व्यक्ति के साथ संबंध ठीक से बने रह पा रहे हैं। खुद के जीवन से संबंधित जिम्मेदारियों को समझ कर खुद को निर्भर बनाने पर जोर दें।

करियर : काम की जगह आपके ऊपर गलत इल्जाम लगाने की वजह से नौकरी करने वालों को इस्तीफा देना पड़ सकता है।

लव : आप अपनी खुद की बातों में उलझे रहने की वजह से पार्टनर की जरूरतों को समझना कठिन होगा।

हेल्थ : कफ से संबंधित समस्या सता सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 6

🙋‍♀️ कन्या: आज आपके लिए मिश्र फलदायक रहेगा। लोगों के साथ संबंध सुधारने लगेंगे। फिर भी काम के लोगों के साथ हो रहे विवादों की वजह से आपसी संबंधों में तनाव महसूस हो सकता है। सही और गलत का फैसला लेकर कौन सा पक्ष चुनना है, यह आज आपको तय करना पड़ सकता है।

करियर : आपके द्वारा लिए गए निर्णय का असर कम से संबंधित बातों पर हो रहा है, इसलिए निर्णय लेते समय सोच-विचार करके आगे बढ़ें।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित तकलीफ कम होने की वजह से मानसिक समाधान प्राप्त होगा।

हेल्थ : शरीर पर बढ़ती हुई सूजन और शारीरिक तकलीफ कम होने लगेगी।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 3

⚖️ तुला: आज काम आपका तेजी से प्रगति की ओर बढ़ेगा, लेकिन छोटी गलती होने की वजह से आपकी प्रगति में रूकावट आ सकती है। लोगों पर तुरंत विश्वास न दिखाएं। जिन लोगों के साथ आपको व्यवहार करना है, ऐसे लोगों को बारीकी से परखना होगा।

करियर : रियल स्टेट से जुड़े लोगों को बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है।

लव : पार्टनर्स एक-दूसरे का महत्व जानकर रिलेशनशिप को बेहतरीन बनाने की कोशिश करेंगे।

हेल्थ : चिंता और तनाव के कारण माइग्रेन अधिक तकलीफ दायक रहेगा।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 5

🦂 वृश्चिक: आज आप किसी निर्णय तक पहुंचने के लिए जरूरत से अधिक वक्त लेंगे, लेकिन एक बार निर्णय होने के बाद आप की रफ्तार तेज रहेगी। अपने विचार और भावनाओं में संतुलन बनाए रखना आज आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

करियर : काम से संबंधित लिए हुए निर्णय की वजह से मन में डर उत्पन्न हो सकता है, लेकिन आप इस डर का सामना पूरी ताकत से करेंगे।

लव : पार्टनर्स में एक-दूसरे के प्रति आकर्षण बना रहेगा।

हेल्थ : एसिडिटी और गैस से संबंधित तकलीफ होगी।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 1

🏹 धनु: आज रिश्तेदार या पुराने मित्रों के साथ वक्त बिताने का मौका आपको प्राप्त हो सकता है। किसी के साथ अचानक से मुलाकात होने की वजह से कुछ नई बातों की जानकारी भी आज आपको प्राप्त होगी। लोगों के साथ जुड़े रहने के कारण आपका आत्मविश्वास बना रहेगा।

करियर : व्यापार से संबंधित जिन बातों में आपको प्रगति नजर नहीं आ रही थी, वह काम अचानक से होने लगेंगे।

लव : परिवार में किसी व्यक्ति का विवाह तय होने की आशंका बन रही है।

हेल्थ : सेहत ठीक रहेगी। एलर्जी से संबंधित बातों का ध्यान रखना होगा।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 4

🐊 मकर: आज आपके द्वारा हुई किसी बड़ी गलती का आपको एहसास होने की वजह से उसमें तुरंत बदलाव लाने के लिए आप कोशिश करेंगे। लोगों के साथ आपके बारे में हो रही गलतफहमी को दूर करने का भी प्रयास रहेगा। आपके मन में अलग-अलग प्रकार की ख्याल आएंगे, लेकिन हर एक ख्याल आपके प्रश्न का उत्तर नहीं है, इस बात को समझना होगा।

करियर : काम से संबंधित डिसिप्लिन को बढ़ाने की आवश्यकता है।

लव : पार्टनर का गलत बातों में साथ देना आपके लिए अधिक नुकसानदायक होगा।

हेल्थ : पेट दर्द रात में महसूस हो सकता है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 2

🏮 कुंभ: आज मौज-मस्ती पर आपका अधिक ध्यान बना रहेगा। मानसिक स्वरूप से आप थोड़े थक रहे हैं, इसलिए जिन बातों की वजह से मन को प्रसन्नता प्राप्त होती है, ऐसी बातों पर कुछ देर ध्यान दें, लेकिन अपने काम को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें।

करियर : काम से जुड़ी जितनी आप मेहनत कर रहे हैं, उसके मुताबिक होने वाली आर्थिक प्रगति भी कितनी होगी या किस तरह से बढ़ाई जा सकती है, इस बात पर अवलोकन किया जाएगा।

लव : पार्टनर्स एक-दूसरे पर अधिक नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसकी वजह से रिलेशनशिप से जुड़ा समाधान मिलना मुश्किल हो रहा है।

हेल्थ : पेट की जलन और एसिडिटी जैसी तकलीफ होगी।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 1

🐋 मीन: आज कुछ निर्णय से संबंधित दुविधा आपकी बढ़ेगी। लोगों की परेशानियों को दूर करते समय किस बात का असर आप पर क्या होने वाला है, इस बात को भी जान लेना जरूरी है। परिवार के किसी व्यक्ति की मदद करने के कारण आप नए प्रश्नों में फस सकते हैं, इसलिए ध्यान पूर्वक काम करें।

करियर : इवेंट मैनेजमेंट या कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने काम से संबंधित चिंता महसूस होगी।

लव : पार्टनर किसी एक बात पर टिके ना रहने की वजह से आपको परेशानी भी महसूस होगी और उनकी चिंता भी सताएगी।

हेल्थ : शरीर में हार्मोन इंबैलेंस बढ़ सकता है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 8

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…