महिलाओं की मांगों को लेकर किसान यूनियन लोकतांत्रिक ने किया प्रदर्शन…

महिलाओं की मांगों को लेकर किसान यूनियन लोकतांत्रिक ने किया प्रदर्शन…

संस्था द्वारा कार्य कराने के बाद भी 169 महिलाओं को नहीं दिया गया वेतन…

मलिहाबाद (लखनऊ)। भाकियू लोकतांत्रिक संगठन द्वारा गरीब मजदूर महिलाओं की समस्याओं को लेकर मलिहाबाद तहसील परिसर में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया।अपनी मांगों को लेकर किसान यूनियन लोकतांत्रिक द्वारा तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया धरने प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अतुल कुमार ने माल में संस्था बना गरीब महिलाओं को पैसे न देने के मामले को प्रमुखता से उठाया।
त्रिवेणी नगर लखनऊ निवासी मिथलेश शुक्ला (गुड़िया) द्वारा हस्त संस्था संचालिका बनकर माल व मलिहाबाद में लगभग 169 महिलाओं को लगभग 4 का वेतन ना देने व महिलाओं से दुर्व्यवहार करने किए जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की। दूसरी मांग में ग्राम जलालाबाद के पास सड़क के निर्माण को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। धरने पर पहुँचे उप जिलाधिकारी अजय कुमार राय व क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र सिंह ने महिलाओं एवं किसानों को 8 दिनों में ज्ञापन की समस्त समस्याओं का निदान कराए जाने का आश्वासन देते हुए जिलाध्यक्ष अतुल कुमार से धरना प्रदर्शन समाप्त करने का आग्रह किया।
जिला अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि 8 दिनों में समस्या का निदान ना होने पर तहसील परिसर में दोबारा अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह, युवा मोर्चा तहसील अध्यक्ष सचिन यादव, युवा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता राजपूत, नगर अध्यक्ष इरफान अहमद, नगर उपाध्यक्ष अनुज साहू, विकास तिवारी, विनोद यादव, सुमेश, शिवपाल गौतम, सुरेश रावत , सर्वेश यादव सहित सैकड़ों किसान व महिलाएं उपस्थित रहीं।

पत्रकार अभिषेक वर्मा की रिपोर्ट, , ,