खेसारी लाल यादव के खिलाफ पुलिस में श‍िकायत दर्ज…

खेसारी लाल यादव के खिलाफ पुलिस में श‍िकायत दर्ज…

अश्लीलता फैलाने का आरोप…

 

मुंबई, 11 जून । मशहूर भोजपुरी सिंगर और ऐक्टर खेसारी लाल यादव पर ‘अश्लील गाने’ और महिलाओं को लेकर अश्लीलता वाले गाने बनाने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 294 और 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ‘सनातन सेवा फाउंडेशन’ के प्रमुख श्री सुरजीत सिंह ने गुरुवार (10 जून) को महाराष्ट्र में 35 साल के गायक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करवाया है।

 

सुरजीत सिंह ने अपनी शिकायत में कहा, ‘यादव पैसे कमाने के इरादे से ‘अश्लील गाना’ और वीडियो बनाते हैं। शिकायतकर्ता ने यादव के हाल ही में रिलीज़ हुए गाने ‘चाची के बच्ची सपनवा में आती हैं’ का भी उल्लेख किया है। सुरजित सिंह ने कहा, इन गानों से समाज में महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंच रहा है।’ शिकायतकर्ता ने स्क्रीनशॉट प्रूफ भी जमा किया है। सिंह ने यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

इससे पहले भी सिंगर ऐसे आरोप में फंस चुके हैं। मार्च 2021 में फिल्म निर्देशक राजकुमार पांडे ने खेसारी लाल यादव पर धमकी और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया था। यादव ने सोशल मीडिया पर निर्देशक के लिए अपमानजनक टिप्पणी की और उन्हें धमकी भी दी थी। इसके बाद उनके खिलाफ लखनऊ, उत्तर प्रदेश में मामला दर्ज किया गया था।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट ….