मुख्यमंत्री के जन्म दिन पर हवन एवं भण्डारा, पौधारोपण भी किया गया…

मुख्यमंत्री के जन्म दिन पर हवन एवं भण्डारा, पौधारोपण भी किया गया…

नैमिष के विद्याधर डिग्री कालेज प्रागंण में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग जुटे…

लखनऊ। गौरक्ष पीठाधीश्वर महंत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 50वें जन्मदिन पर शनिवार को भारतीय भाषा आन्दोलन, श्रीराम जानकी न्यास, मां गौशाला समिति मोहान रोड व 51शक्तिपीठ धाम के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए, वृहद पौधारोपण, सुन्दर काण्ड का पाठ, हवन एवं भण्डारा आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम नैमिष परमधाम के विद्याधर डिग्री कालेज के प्रांगण में बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर भारतीय भाषा आन्दोलन के प्रदेश अध्यक्ष/अपर मुख्य स्थाई अधिवक्ता जगदीश प्रसाद मौर्य, आचार्य सन्तोष भाई, रमाकांत श्रीवास्तव, बलराम मिश्र, राजेन्द्र पटेल, डाॅ अजय गुप्ता, निर्देश दीक्षित, श्याम बहादुर सिंह, गौरव शर्मा, हाईकोर्ट अधिवक्ता चन्द्र प्रकाश, डिग्री कालेज प्रबंधक ए.के. मिश्रा, ग्राम प्रधान वेद प्रकाश तथा बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ स्थानीय लोगों ने भण्डारा में सम्मिलित होकर, यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु होने की कामना की।
वृक्षारोपण कार्य में पीपल, बरगद, कपूर, बेल, आंवला, पलाश, खैर, गूलर, अशोक, महुआ, कटहल, शमी,व सिन्दूर आदि के 51 पौधों का सहर्ष पौधारोपण किया गया।

“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट, , ,