नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में छह गिरफ्तार…

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में छह गिरफ्तार…

मुंबई। मुंबई के मलावानी इलाके में 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को दुष्कर्म की घटना की शिकार लड़की की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पॉस्को अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने बताया कि विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…