पूर्व पत्नी पर ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला कर जख्मी किया

पूर्व पत्नी पर ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला कर जख्मी किया

नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में मंगलवार शाम एक युवक अपनी पूर्व पत्नी पर ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल 30 वर्षीय मुस्कान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार चल रहा है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पीड़िता मुस्कान अपने माता-पिता के साथ लक्ष्मी नगर के किशनकुंज इलाके में रहती हैं। मुस्कान के अनुसार, साल 2010 में उनकी शादी वेलकम के करीब नगर में रहने वाले सोनू के साथ हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 10 वर्षीय शान व छोटा बेटा सात वर्षीय जिशान है। कुछ साल पहले मुस्कान और सोनू के बीच तलाक हो गया था। इसके बाद वह लक्ष्मी नगर में अपने माता-पिता के साथ रहने लगी। मंगलवार को मुस्कान वेलकम के कर्दमपुरी इलाके में अपनी बहन के पास गई थी। वहां से शाम 4 बजे वह सोनू के घर अपने बेटों से मिलने चली गई। वहां मकान के बाहर पार्लर में बैठकर उसने बेटे शान को बुलाया और साथ चलने को कहा। इस पर शान ऊपर अपने पिता से पूछने के लिए गया। तभी सोनू ऊपर से आया और मुस्कान को पार्लर से बाहर बुलाकर उसे पर ब्लेड से हमला कर दिया। गाल व पीट पर कई जगह ब्लेड मारकर लहूलुहान कर दिया। मुस्कान को तुरंत जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती कराया गया।