उत्तर प्रदेश में विधायकों की मौत का सिलसिला चालू है…

उत्तर प्रदेश में विधायकों की मौत का सिलसिला चालू है…

अब एक और विधायक देवेन्द्र प्रताप सिंह का भी निधन…

लखनऊ 31 मई। उत्तर प्रदेश में विधायकों की मौत का सिलसिला चालू है, अब एक और विधायक देवेन्द्र प्रताप सिंह का भी निधन हो गया है। जनपद कासगंज के अमाँपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के देवेन्द्र प्रताप सिंह की निधन से प्रदेश में शोक की लहार दौड़ गयी है।
देवेन्द्र प्रताप सिंह के आकस्मिक निधन पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने गहरा दुःख व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिजनों के प्रति गहरी संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त की है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक देवेन्द्र प्रताप सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देवेन्द्र प्रताप सिंह के निधन पर अपने शोक संवेदना में कहा कि समाज सेवा के लिये हमेशा समर्पित रहने वाले देवेन्द्र प्रताप सिंह का निधन प्रदेश के लिये अपूर्णीय क्षति है।उन्होने ईश्वर से प्रार्थना की है कि ईश्वर पूण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिजनों सहित समर्थकों को सम्बल प्रदान करें।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने देवेन्द्र प्रताप सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने ईश्वर से दिवगंत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाए व्यक्त की है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…