लूट की घटना का अनावरण 01 अभियुक्त गिरफ्तार लूट के 01 लाख 52 हजार रूपये नगद… 

घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल( बिना नम्बर) 01 अवैध तमंचा 12 बोर, 02 जीवित कारतूस बरामद…
जनपद अमरोहा/थाना हसनपुर दिनांक 28.05.2021 को थाना हसनपुर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर थाना हसनगंज क्षेत्र से अभियुक्त सौ सिंह को गिरफ्तार कर लूट की घटना अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से लूट के 01 लाख 52 हजार रूपये नगद, घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल (बिना नम्बर), 01 अवैध तमंचा 12 बोर, 02 जीवित कारतूस बरामद हुये।
उल्लेखनीय है कि दिनाॅक:27.05.2021 को थाना हसनपुर क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट की घटना कारित की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना हसनपुर पर मु0अ0सं0 216/2021 धारा 392/506 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्त से बरामद रूपया उक्त लूट की घटना से सम्बन्धित है।
इस सम्बन्ध में थाना हसनपुर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-सौ सिंह निवासी ग्राम गंगा चोली थाना हसनपुर जनपद अमरोहा।
हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…