सुहाना खान ने बिकिनी में की गर्ल गैंग के साथ पूल पार्टी…

सुहाना खान ने बिकिनी में की गर्ल गैंग के साथ पूल पार्टी…

 

मुंबई, 26 मई । बॉलिवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान भले ही अभी फिल्मों में नहीं आई हों मगर वह सबसे पॉप्युलर स्टारकिड्स में से एक हैं। हाल में सुहाना खान 21 साल की हुई हैं और तभी से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। बर्थडे पार्टी के बाद अब सुहाना खान ने अपनी सहेलियों के साथ पूल पार्टी की है जिसकी तस्वीरें एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। सुहाना इस समय न्यू यॉर्क में रह रही हैं। उनकी सहेलियों के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें वे सभी पूल पार्टी करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में सुहाना और उनकी सहेलियां बिकिनी और मोनोकिनी में नजर आ रही हैं।

 

वायरल तस्वीरों में सुहाना और उनकी सहेलिया स्विमसूट में पोज देती नजर आ रही हैं। हालांकि सुहाना अपनी सहेलियों के बीच सबसे पीछे नजर आ रही हैं। सुहाना के साथ उनकी कुल 6 सहेलियां पूल में स्टाइलिश अवतार में नजर आ रही हैं।

 

वैसे यह पहला मौका नहीं है जबकि सुहाना खान की बिकीनी में तस्वीरें सामने आई हों। इससे पहले भी कई बार वकेशन पर गईं सुहाना की बिकिनी में तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को फैन्स ने काफी पसंद किया था। हालांकि कुछ लोगों ने बिकिनी पहहने के लिए सुहाना को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया था। हाल में सुहाना खान के 21वें जन्मदिन के मौके पर भी उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इन सभी तस्वीरों में सुहाना खान बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आ रही थीं।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट ….