पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार…

पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार…
जनपद बाराबंकी/ दिनांक 23.05.2021 को थाना बदोसराय पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर ग्राम अद्रा से मादक पदार्थ तस्कर सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 260 ग्राम अवैध मारफीन बरामद हुई।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी हैं, जिसके विरूद्ध जनपद बाराबंकी के विभिन्न थानों पर चोरी, बलत्कार, मारपीट आदि के आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है।
इस सम्बन्ध में थाना बदोसराय पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-सुनील कुमार निवासी अमानियापुर थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी।
बरामदगी 
1-260 ग्राम अवैध मारफीन।
हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…