02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लूट की घटना का अनावरण किया…

02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लूट की घटना का अनावरण किया…

जनपद कुशीनगर/ दिनांक 24.05.2021 को थाना विशुनपुरा पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर बड़हरा पुलिया के पास से 02 अभियुक्तों 1- मुजफ्फर आलम 2-साहब हुसैन उर्फ राजा हुसैन को गिरफ्तार कर लूट की घटना का अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट के 14 हजार 500 रूपये नगद, 02 मोबाइल फोन, 01 मोटर साइकिल (बिना नम्बर ) बरामद हुई।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 04.05.2021 को थाना विशुनपुरा क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट की घटना कारित की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना विशुनपुरा पर मु0अ0सं0-86/2021 धारा 392 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद नगद रूपये उक्त लूट की घटना से सम्बन्धित है। इस सम्बन्ध में थाना विशुनपुरा द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त 
1- मुजफ्फर आलम निवासी रेड़हा थाना भितहां जनपद पं0 चम्पारण, बिहार।
2-साहब हुसैन उर्फ राजा हुसैन निवासी रेड़हा थाना भितहां जनपद पं0 चम्पारण, बिहार।
हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…