पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर अभियुक्त गिरफ्तार…

पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर अभियुक्त गिरफ्तार…
जनपद आगरा/ दिनांक 23.05.2021 को थाना न्यू आगरा व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर थाना न्यू आगरा क्षेत्र से पुरस्कार घोषित अभियुक्त 1-पृथ्वी 2-अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 10 पेटी अवैध शराब, 01 चार पहिया वाहन बरामद हुए।
उल्लेखनीय है गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है, जिनके विरूद्ध जनपद आगरा के विभिन्न थानो में धोखाधड़ी, आबकारी एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट आदि के कई अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना न्यू आगरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-101/2021 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 25-25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था।
इस सम्बन्ध में थाना न्यू आगरा पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त 
1-पृथ्वी निवासी दीप विहार दयालबाग थाना न्यू आगरा जनपद आगरा।
2-अभियुक्ता निवासी दीप विहार, दयालबाग थाना न्यू आगरा जनपद आगरा।
हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…