रेस्तरां पर पुलिस का छापा…

रेस्तरां पर पुलिस का छापा…

पार्टी करते 14 रईसजादे गिरफ्तार…

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस ने लॉकडाउन के बीच पार्टी करते रईसजादों को गिरफ्तार बीती रात किया हैं। मामला भक्तिनगर थाने की सेवक रोड की हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि सेवक रोड स्थित एक प्लानेट मॉल के रेस्तरां एवं हुक्का बार में शराब पार्टी चल रही हैं। इसमें शहर के कई रईसजादे शामिल हैं। पुलिस ने तत्काल रेस्तरां पर दबिश दी और वहां से पार्टी कर रहे रेस्तरां कर्मचारी सहित 14 रईसजादों को गिरफ्तार कर लिया। जिनमे पांच युवतियां भी हैं। गिरफ्तार युवतियों के नाम वैशाली शर्मा, नयन मनी चौधरी, शिवानी घोष, सुष्मिता कुंडू और माया रानी बर्मन हैं। जबकि युवकों के नाम सुभो दास, संतोष दहाल, गितिश चौहान, करण दर्जी, महादेव डे, मुहम्मद सदन, अभिषेक भट्टाचार्य, आयुष त्यागी और चंदन मंद्रा हैं। सभी के खिलाफ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं। पूछताछ में पता चला कि सभी युवक-युवती शहर के रईस घरानों से हैं। कोरोना संक्रमण में लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन में आपराधिक केस दर्ज किया गया हैं। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए आरोपितों ने अपने रसूख का इस्तेमाल किया, लेकिन उनकी कोशिश काम नहीं आयी।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…