खेत पर महिला से छेड़छाड़, विरोध पर गाली-गलौंज

खेत पर महिला से छेड़छाड़, विरोध पर गाली-गलौंज

राजगढ़। सारंगपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नैनवाड़ा में रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने गांव के ही युवक पर खेत पर बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़छाड़ और विरोध करने पर पति को अश्लील गालियां देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को फरियादिया की शिकायत पर मौके से फरार आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पुलिस के अनुसार ग्राम नैनवाड़ा निवासी 30 वर्षीय महिला ने बताया कि बीती शाम खेत पर काम कर रही थी। तभी गांव का देवसिंह पुत्र चंदरसिंह आया और बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर पति को अश्लील गालियां देते हुए मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 354, 294 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।