चुनावी रंजिश में गोली मार कर हत्या…

चुनावी रंजिश में गोली मार कर हत्या…

कई राउंड फायरिंग,एक कि हालात गम्भीर…

 

बदायूँ, 12 मई। उत्तर प्रदेश में बदायूं के बिल्सी क्षेत्र में पंचायत चुनाव में हुई रंजिश में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि ग्राम नानाखेड़ा निवासी शाकिर (30) रिश्तेदारी में बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव खुलैट गया हुआ था। बीती देर रात उसको आरोपी पक्ष ने घेर लिया और उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से शाकिर की मौके पर ही मौत हो गयी। उन्होने बताया कि फायरिंग की सूचना पर दूसरे पक्ष के लोग भी असलाह लेकर आ गए और दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई जिसमे एक व्यक्ति घायल हो गया। एसएसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि बिल्सी थाना क्षेत्र के खुलेट गाँव मे आपसी रंजिश में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है और अब तक दो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट ….