अखिलेश ने वरि0पत्रकार शेष नारायण व पूर्व मंत्री विनोद सिंह के…

अखिलेश ने वरि0पत्रकार शेष नारायण व पूर्व मंत्री विनोद सिंह के…

निधन पर गहरा शोक व्यक्त…

लखनऊ 07मई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान किए जाने की प्रार्थना की है। दिवंगत शेष नारायण के दुखी परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए श्री यादव ने कहा कि उनके निधन से पत्रकारिता जगत को गहरी क्षति हुई है। वे निर्भीक पत्रकार थे। श्री सिंह लोकतंत्र तथा समाजवाद के प्रखर पक्षधर थे। वे असमय हमारे बीच से चले गए। यह अपूर्णीय क्षति है।
सपा अध्यक्ष ने पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह (58वर्ष) उर्फ पंडित सिंह के निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान किए जाने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि पंडित सिंह के असामयिक निधन से पार्टी की अपूर्णीय क्षति हुई है। पंडित सिंह गोंडा से तीन बार विधायक एवं दो बार कैबिनेट मंत्री रहे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…