02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार 02 अवैध शस्त्र…

02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार 02 अवैध शस्त्र…
08 जीवित कारतूस विभिन्न बोर बरामद…
जनपद बलिया/थाना नरही दिनांक 01.05.2021 को थाना नरही पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर भरौली चैराहे के पास से चेकिंग के दौरान 02 शातिर अभियुक्तों 1-रणविजय उर्फ गोलू, 2-राघवेन्द्र उर्फ सतीश को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध शस्त्र, 08 जीवित कारतूस विभिन्न बोर बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है, अभियुक्त राघवेन्द्र उर्फ सतीश के विरूद्ध जनपद बलिया के विभिन्न थानो में हत्या का प्रयास, आम्र्स एक्ट, गुण्डा एक्ट आदि के 14 अभियोग, एवं अभियुक्त रणविजय उर्फ गोलू के विरूद्ध जनपद बलिया के विभिन्न थानो में हत्या का प्रयास, आम्र्स एक्ट आदि के आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना नरही पर पंजीकृत मु0अ0सं0 52/2021 धारा 147/148/307/323/379/427 भादवि व मु0अ0सं0 90/2021 धारा 147/148/149/307/323/504/506 भादवि में वांछित चल रहे थे।
इस सम्बन्ध में थाना नरही पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त 
1-रणविजय उर्फ गोलू निवासी पिपराकला थाना नरही जनपद बलिया।
2-राघवेन्द्र उर्फ सतीश निवासी पिपराकला थाना नरही जनपद बलिया।
हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…