*पत्रकार की पत्नी ने भाजपा नेता की पत्नी को हराया*

*पत्रकार की पत्नी ने भाजपा नेता की पत्नी को हराया*

*बांदा।* जनपद में आठ ब्लॉकों में चल रही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। सबसे पहला नतीजा महुआ ब्लॉक के ग्राम पतौरा से आया है जहां एक वरिष्ठ पत्रकार की पत्नी ने भाजपा नेता की पत्नी को हराकर जीत हासिल की है। जिले में सुबह से ही कड़ी सुरक्षा के बीच सभी आठ ब्लाकों में मतगणना शुरू हुई।दोपहर बाद मतगणना के नतीजे आना शुरू हुए।सबसे पहले महुआ ब्लॉक के पतौरा ग्राम पंचायत में पत्रकार ओम प्रकाश त्रिपाठी की पत्नी विनीता त्रिपाठी ने अपने प्रतिद्वन्द्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष महुआ रामकृष्ण शुक्ला की पत्नी साधना शुक्ला को 375 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। विनीता त्रिपाठी को 530, साधना शुक्ला को 155 और वंदना त्रिपाठी को मात्र 70 वोट मिले। वंदना त्रिपाठी निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य नीलम त्रिपाठी की जेठानी है। वही इसी ब्लॉक से सात और ग्राम प्रधान निर्वाचित घोषित किए गए हैं जबकि नरैनी ब्लॉक से एक ग्राम प्रधान निर्वाचित हुआ है और बड़ोखर ब्लॉक के ग्राम चिल्ली से अशोक कुमार 200 मत पाकर विजई घोषित हुए हैं। इनके प्रतिद्वंदी मुकेश को 155 मत ही मिले हैं। इस बीच मतगणना स्थल के बाहर नतीजे जानने के लिए भारी भीड़ रही। बड़ोखर ब्लॉक की मतगणना शहर से लगे राजा देवी इंटर कॉलेज में हो रही है। यहां बेकाबू हो रही भीड़ पर पुलिस ने बल प्रयोग किया।कई बार भीड़ सड़क पर आ जाती थी जिससे पुलिस ने उन्हें लठियाने की कोशिश की। उधर, नरैनी ब्लॉक में पत्रकारों को मतगणना स्थल में नहीं जाने दिया गया। उन्हें गेट के बाहर से ही परिणाम सुनने को कहा गया, जिससे पत्रकारों व पुलिसकर्मियों से कई बार नोकझोंक हुई।