सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं व समाज सेवकों के…

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं व समाज सेवकों के…

निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

लखनऊ 27 अप्रैल। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं व समाज सेवकों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
बताते चलें अंतर्राष्ट्रीय साइक्लिस्ट, पर्यावरण प्रेमी गोरखपुर जनपद के निवासी हीरालाल यादव ने विश्व शांति और कन्या भूणहत्या रोकने हेतु सामाजिक समरसता के लिए प्रयास करते रहते थे। उनका आगरा हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे कोविड संक्रमित थे। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा की पत्नी श्रीमती मीनाक्षी विश्वकर्मा (55वर्ष) के निधन हो गया है। कोरोना संक्रमित होने पर आजमगढ़ के एक अस्पताल में उनका इलाज हो रहा था। समाजवादी पार्टी जौनपुर, विधानसभा मल्हनी के बक्सा ब्लाक अध्यक्ष धर्मराज यादव (71वर्ष) तथा डॉ0 मनराज यादव ‘शास्त्री’ (80वर्ष) का भी निधन हो गया है। आदर्श श्रीवास्तव निवर्तमान कार्यालय प्रभारी समाजवादी छात्र सभा रायबरेली के पिता आलोक कुमार श्रीवास्तव (45वर्ष) का भी निधन हो गया है।
इन सभी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए अखिलेश यादव ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। श्री यादव ने कहा कि समय पर इलाज, बेड, आक्सीजन न मिलने के कारण वरिष्ठ नेताओं, समाजसेवियों की मौते हुई हैं। इन सभी वरिष्ठ नेताओं, समाजसेवियों के निधन से समाजवादी पार्टी और शोक संतप्त परिवारों को अपूरणीय क्षति हुई है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…