कोरोना महामारी ने आज विकराल रूप ले लिए है…

कोरोना महामारी ने आज विकराल रूप ले लिए है…

जिसका सबसे बड़ा खामियाज़ा पत्रकार जगत को उठाना पड़ रहा…

लखनऊ 23 अप्रैल। कोरोना महामारी ने आज विकराल रूप ले लिए है। जिसका सबसे बड़ा खामियाज़ा पत्रकार जगत को उठाना पड़ रहा है। पत्रकार जो अपनी जान की परवाह किये बिना 24 घंटे समाज एवं सरकारी तंत्र को घटने वाली घटनाओं से रूबरू करवाता है, आज जब सारे तंत्र होम आइसोलेट होते जा रहे है वही पत्रकार निर्भयता से अपने कर्तव्यों का पालन करता आ रहा है। जी हां यह वही पत्रकार है जो जनता द्वारा सोसल मीडिया पर अक्सर बेइज्जत किया जाता है, कभी थाने में, कभी गोलियों से तो कभी गाड़ी से कुचल कर मर भी दिया जाता है,  फिर भी वो किसी की भी परवाह किये बिना अपने दायित्वों को पूरी करने में लगा रहता है, रिपोर्टिंग करने के लिए हालत चाहे कितने ही विपरीत हो वो निडर होकर अपना कार्य करता रहता है।

आज चारों तरफ कोरोना महामारी में आमजन तो मर ही रहे है वहीँ पत्रकारजन भी अपने प्राणों की आहुति दे रहे है। जिसके कारन उनके परिवार की दशा अत्यंत दयनीय हो रही है। उनके घर वालों को जीवन यापन करने में अत्यंत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण सदस्य भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य अशोक कुमार नवरत्न, उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमन्त तिवारी व सचिव शिव शरण सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस कोरोना महामारी में दिवंगत पत्रकारों को तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु पत्र लिखा है, साथ ही इनकी एक सूची भी दी है।

राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार:-

1. स्व.अमृत मोहन – पीटीआई (लखनऊ)

2.स्व. निलांशु शुक्ला – आज तक (कानपुर)

3.स्व.प्रमोद श्रीवास्तव – प्रमुख संवाददाता, आफ बीट, हिन्दी दैनिक, (लखनऊ)

4.स्व.सच्चिदानंद गुप्ता ‘सच्चे’ – मुख्य संवाददाता, हिन्दी दैनिक, हैदरगढ़ की बात, (लखनऊ)

5. स्व.हिमांशु जोशी – वरिष्ठ पत्रकार (लखनऊ)

6.स्व.ताविषि श्रीवास्तव – वरिष्ठ पत्रकार, हिंदी एवं अंग्रेजी दैनिक पायनियर, (लखनऊ)

7.स्व.विनय श्रीवास्तव – वरिष्ठ पत्रकार, (लखनऊ)

8.स्व.पवन मिश्रा – ब्यूरो चीफ, पवन प्रवाह, हिन्दी दैनिक, (लखनऊ)

गैर मान्यता प्राप्त पत्रकार:-
1. स्व.प्रेम प्रकाश सिन्हा – वरिष्ठ पत्रकार, (लखनऊ)

2. स्व.अंकित शुक्ला – दैनिक जागरण (लखनऊ)

3.स्व.द्वारिका प्रसाद शुक्ला – स्वतंत्र भारत, (लखनऊ)

4.स्व.बृजेन्द्र पटेल – दैनिक हिंदुस्तान, (आगरा)

5. स्व.अमित भारद्वाज – फोटोजर्नलिस्ट, दैनिक जागरण, (आगरा)

6. केशव पाण्डेय – संवाददाता, आज, लखनऊ

7. मदन बहादुर सिंह – संवाददाता, आज , लखनऊ

8. विजय शर्मा (मान्यता प्राप्त), संवाददाता स्वराज्य टाइम्स, आगरा

9. अनिल कुमार शर्मा (मान्यता प्राप्त) – दैनिक राजपथ, आगरा

10. अमी आधार निडर – आगरा

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…