चोरी की घटना का अनावरण, 05 अभियुक्त गिरफ्तार चोरी के…![](https://hindvatannews.com/wp-content/uploads/2021/04/511622c6-e428-4fed-8861-77c679451640-9-300x169.jpg)
![](https://hindvatannews.com/wp-content/uploads/2021/04/511622c6-e428-4fed-8861-77c679451640-9-300x169.jpg)
02 लाख 80 हजार रूपये नगद, चोरी की तिजोरी आदि बरामद…
जनपद आगरा/थाना सिकन्दरा दिनांक 19.04.2021 को थाना सिकन्दरा व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर जेसीबी तिराहे से 05 अभियुक्तों 1-रिंकू 2-भारत 3-ब्रजेश 4-उमाशंकर 5-खेमा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही पर चोरी के 02 लाख 80 हजार रूपये नगद, चोरी की तिजोरी व घटना में प्रयुक्त कटर आदि बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 13.04.2021 की रात्रिे थाना सिकन्दरा क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी की घटना कारित की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना सिकन्दरा पर मु0अ0सं0-208/2021 धारा 457/380 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद रूपये व तिजोरी आदि उक्त चोरी की घटना से सम्बन्धित है।
इस सम्बन्ध में थाना सिकन्दरा पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-रिंकू निवासी ग्राम रैपुरा जाट कीथम झील के पास थाना सिकन्दरा हालपता-ग्राम अरतौनी थाना सिकन्दरा जनपद आगरा।
2-भारत निवासी ग्राम जऊपुरा थाना सिकन्दरा जनपद आगरा।
3-ब्रजेश निवासी ग्राम जऊपुरा थाना सिकन्दरा जनपद आगरा।
4-उमाशंकर निवासी सदर वन बिचपुरी थाना जगदीशपुरा जनपद आगरा।
5-खेमा निवासी ग्राम जऊपुरा थाना सिकन्दरा जनपद आगरा।
हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…