कोरोना के साथ अपराधियों का भी कहर लगातार जारी…

कोरोना के साथ अपराधियों का भी कहर लगातार जारी…

खेत में रखवाली कर रहे किसान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या…

बेगूसराय। जिले में अपराधियों का कहर लगातार जारी है। गुरुवार की देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक किसान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है तथा किसानों में दहशत का माहौल है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव की है। मृतक की पहचान बहुआरा निवासी किसान जवाहर सहनी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि जवाहर सहनी खेती करते थे और बहियार में हल्दी की रखवाली कर रहे थे। रात में हम लोग खाना पहुंचा कर आए थे। आज शुक्रवार की सुबह जब खेत पर गए तो उन्हें मरा हुआ देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों का कहना है कि किसी से दुश्मनी नहीं थी। घटना का क्या कारण है यह पुलिस बताए, हम लोगों को न्याय मिलना चाहिए। पुलिस हत्यारे को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दे, उचित न्याय मिलना चाहिए। इधर हत्या के बाद किसानों के बीच दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है तथा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…