कोरोना की सबसे ज्यादा मार व्यापारी वर्ग पर : संदीप बंसल…

कोरोना की सबसे ज्यादा मार व्यापारी वर्ग पर : संदीप बंसल…

लखनऊ 12 अप्रैल। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, कार्यवाहक अध्यक्ष जावेद बैग, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश गौतम, प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं नगर महामंत्री सुरेश छाबलानी, नगर उपाध्यक्ष मो.सालिम, प्रदेश मंत्री अनिल उपाध्याय ने लखनऊ केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिराज रस्तोगी, भूतनाथ के सुशील अग्रवाल, किराना कमेटी के श्री निवास अग्रवाल, मनकामेश्वर उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष शिवराज सैनी के एवं लखनऊ के प्रसिद्ध साहित्यकार पद्मश्री डॉ योगेश प्रवीन के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
संदीप बंसल ने कहा कि कोरोना की सबसे ज्यादा मार व्यापारी वर्ग पर पड़ रही है इसीलिए व्यापारी को अत्यंत सावधानी के साथ अपने कार्यों को अंजाम देने की आवश्यकता है कोई भी लापरवाही बरतने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने सभी मृत आत्माओं की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परम पिता परमेश्वर से उनको अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…