हिन्दू महासभा कार्यकर्ता पर हमला करने वाले गौ तस्करों की गिरफ्तारी की मांग…

हिन्दू महासभा कार्यकर्ता पर हमला करने वाले गौ तस्करों की गिरफ्तारी की मांग…

जानलेवा हमला कर गौ तस्करों ने योगी सरकार को दी चुनौती-ऋषि त्रिवेदी…

लखनऊ 06 अप्रैल। अखिल भारत हिन्दू महासभा, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने पार्टी कार्यकर्ता रौनक ठाकुर पर जानलेवा हमला करने वाले गौ तस्करों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी काररवाई की मांग की है। उल्लेखनीय प्रदेश के आगरा जनपद में पार्टी के कार्यकर्ता बराबर गायों को बचाने के लिये गौ तस्करों को पकड़वाने की चला रहे मुहिम के अन्तर्गत एक बार फिर गौ तस्करों के पकड़वाने के प्रयास में हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता रौनक ठाकुर पर गौ तस्करों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिनका इलाज जिले के स्थानीय हास्पिटल में चल रहा है। हिन्दू महासभा के प्रदेष अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने प्रदेष सरकार से सीधे हस्तक्षेप करते हुये तत्काल प्रभाव से हमलावर गौ तस्करों को गिरफ्तार कर कड़े कदम उठाने को कहा है। श्री त्रिवेदी ने बताया कि राज्य के खासकर पष्चिमी उत्तर प्रदेश में खासकर पष्चिमी जिलों में प्रषासनिक अधिकारियों और पुलिस की मिलीभगत से गौकषी की घटनायें बड़ी तादाद में हो रही है, जिसमें षामिल गौतस्करों को पकड़ने के लिये हिन्दू महासभा ने मुहिम चला रखी है, जिसके तहत पिछले दिनों भी पार्टी के लोगों ने तस्करों को पकड़वाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। जिसके चलते गोकशी में शामिल लोगों में बढ़ती बौखलाहट के चलते गौ तस्करों ने पार्टी के कार्यकर्ता रौनक ठाकुर पर जानलेवा हमला कर सीधे-सीधे प्रदेश की योगी सरकार को चुनौती दी है। इससे पूर्व घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेष अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी के निर्देष पर तत्काल प्रभाव से जिले के हिन्दू महासभा के पदाधिकारी हास्पिटल में कार्यकर्ता रौनक ठाकुर का हालचाल जानने पहुंचे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…