25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार…

25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार…

आगरा/ दिनांक 31.03.2021 की रात्रि थाना सैंया व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर नैक्सोन कट से पुलिस कार्यवाही में 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी  1-रविन्द्र को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जीवित, 01 खोखा कारतूस बरामद हुये।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध जनपद आगरा के विभिन्न थानो पर हत्या का प्रयास, आम्र्स एक्ट आदि के कई अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना सैंया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-197/2020 धारा 307/504 भादवि में वाॅछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था।
इस सम्बन्ध में थाना सैया पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1- रविन्द्र  निवासी ग्राम खरगपुर थाना कौलारी जनपद धौलपुर, राजस्थान।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…